spot_img
spot_img
spot_img

फेल होने के डर में कातिल बना बेटा, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : डर ने एक नाबालिक बेटे को कातिल बना दिया। बेटे को यह डर सता रहा था कि अगर वह 10वीं की परीक्षा फेल कर गया तो पहले उसे धोया जाएगा और फिर घर से निकाला भी जाएगा। इस डर की कोख से उपजी शैतानी सोच ने उसे खूनी बना दिया। सोये अवस्था में उसने अपने पिता दुलीचंद्र अहिरवार का मर्डर कर दिया। उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस के सामने यह झूठी कहानी गढ़ी कि पड़ोसी अंकल के साथ कुछ दिन पहले पापा का झगड़ा हुआ था। लगता है अंकल ने ही पापा का खून कर दिया। चीख-चीत्कार सुन जब वह जागा तो उसने एक शख्स को छत से भागते हुए पीछे से देखा भी था। वह रस्सी के सहारे नीचे उतर कर भाग गया। लगभग 15 साल के बेटे के मुंह से निकले इस कहानी को पुलिस भी शुरुआत में सच मान ली। बेटा इतना शातिर था कि उसने अपने हाथों की उंगली तक को जला लिया, ताकि फिंगर प्रिंट में वह पकड़ में ना आए।

पुलिस ने पड़ोसी अंकल को अपनी हिरासत में ले लिया। पर पुलिस का शक बेटे पर ही ज्यादा था। जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। अंकल बेकसूर निकले और बेटा कातिल। अंकल के बेकसूर साबित होने पर नाबालिक बेटे को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने अपने इकबालिया बयान में यह राज खोला कि पिता अक्सर पढ़ाई के चलते उसे डांटते रहते थे। पिता ने कहा था अगर वह दसवीं में पास नहीं हुआ तो, घर में नहीं रहने दूंगा। उसने परीक्षा की तैयारी नहीं की थी, उसे फेल होने का डर पहले से ही था। उसने प्लानिंग की कि पड़ोसी से पिता का झगड़ा चल रहा है। अगर वह पिता की हत्या कर देता है तो पुलिस का शक पड़ोसी अंकल वीरेंद्र अहिरवार पर जाएगा। उसने अंकल को फंसाने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। यह सनसनीखेज वारदात मध्यप्रदेश के गुना जिले की है।


इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…

इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्‍प गलत, देखिये…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्‍ता, डीजीपी ने खींचा खाका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...