Ramgarh : घर के अंदर सोये रियाज अंसारी के आंखों पर पट्टी बांध उन्हें बंधक बना लिया गया। छत के रास्ते घर के अंदर घुसे बदमाशों ने रियाज अंसारी को उनके ट्रक सहित अपने साथ ले गये। करीब 1 किलोमीटर दूर आरोही ढाबा के डाड़ीडीह के पास रियाज अंसारी को छोड़ दिया गया। बदमाशों ने उनसे ट्रक, मोबाइल फोन एवं 21 सौ रुपये कैश लूट लिये। घर लौटे रियाज अंसारी ने दूसरे के फोन से इस बारे में अपने ट्रक मालिक को बताया। रियाज रामगढ़ के तिलैयाटांड़ बस्ती में एक किराये के घर में रहते हैं। वैसे मूल रूप से वह पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। ट्रक लूट के बारे में रामगढ़ पुलिस कप्तान को बताया गया। इसके बाद गठित स्पेशल पुलिस टीम फौरी कार्रवाई करते हुये उस ओर गयी जिधर ट्रक लेकर बदमाश भागे थे। पिपरवार थाना क्षेत्र के छटका पुल के पास ट्रक को खोज निकाला गया। तब ट्रक में तीन बदमाश सवार थे, भोर में अंधेरे का फायदा उठाकर दो भाग निकले, जबकि एक आयुष कुमार को धर लिया गया। वह पतरातू थाना क्षेत्र के रोचाप गांव का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें :संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…
इसे भी पढ़ें :रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :ये तरीका अपनाये, टीबी रोग होगा कोसों दूर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता को मिली दो नई जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर… देखें वीडियो





