UP : रविवार की सुबह यूपी के फतेहगढ़ जिला जेल में डेंगू से कैदी की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित कैदियों ने जेल के अंदर आग लगा दी। कैदियों ने जेलर और डिप्टी जेलर को भी जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि 29 साल के कैदी संदीप यादव की डेंगू के चलते मौत हो गई।संदीप की मौत सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। घटना की सूचना पर जिला पुलिस और पीएसी बुलाई गई। डेप्युटी जेलर को बंधक बनाने के अलावा जेल परिसर में आगजनी और फायरिंग की सूचना मिली थी। कैदियों ने जेल के अंदर से आवाज लगाकर बताया कि 3 कैदियों को गोली लगी है। इस बीच प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल में सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है। उधर, जेल में हंगामे के बाद प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)












