Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के चेपाकला पंचायत हुदवा जंगल के नजदीक आज हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा एक सवारी गाड़ी के गड्ढे में गिर जाने से हुआ। जख्मी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में नई नवेली दुल्हन बनी सुनीता और दूल्हा मेघन प्रजापति भी जख्मी हो गए। दूल्हा-दुल्हन को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफ़र किया गया।
सड़क हादसे के बारे में बताया गया कि बांका में रहनेवाले शंकर प्रजापति के बेटे मेघन प्रजापति की शादी कुछ माह पहले हुई थी। उसकी शादी हजारीबाग के बड़कागांव में रहनेवाली बेवा कालो उर्फ तोतली देवी की बेटी सुनीता से हुई थी। शादी के बाद सुनीता अपने ससुराल चली गई। शादी की कुछ रस्में बाकी थी। इसी रस्मों की अदायगी के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित कई लोग बांका से गोसाई बलिया जा रहे थे। रास्ते में ही हुदवा जंगल में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी गड्ढे में पलट गई।
इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें
इसे भी पढ़ें :Ranchi Triple Murder Case : शक की बुनियाद पर ममता का घों’टा गला…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :झारखंड बंद का ऐलान कल, धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुए जगरनाथ महतो
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल…देखें लिस्ट








