Ranchi : कम हाइट को लेकर बार-बार रिश्ता टल जाने से दुखी श्वेता खुदकुशी कर ली। लगभग 21 साल की श्वेता की डेड बॉडी उसके ही फ्लैट के अंदर मिली। मौके पर पहुंची पुंदाग ओपी पुलिस को श्वेता की बहन शिल्पा ने बताया कि कम हाइट होने के चलते श्वेता खूब परेशान रहा करती थी। उसे कई बार घरवालों ने समझाया-बुझाया भी था, पर वो खुद पर ग्लानि महसूस किया करती थी। उसके मन में हीन भावना भर गई थी। तीन जगहों पर शादी लगभग तय हो गई थी, पर उसकी कम हाइट को लेकर रिश्ता टूट गया था। कुछ लोग उसे ताना भी देते थे। इसके बाद से श्वेता डिप्रेशन में चली गई थी। श्वेता की मौत को सुसाइड बताने वाली उसकी बहन शिल्पा अपनी बहन के साथ राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के दशरथ एनक्लेव फ्लैट नंबर 603 में रहा करती थी। उसके माता-पिता अरवल में रहा करते हैं। शिल्पा ने पुलिस और मीडिया को बताया कि गुरुवार की रात वह कुछ काम से बाहर गई हुई थी, देर रात जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि श्वेता ने अपने ही कमरे आत्महत्या कर ली है। उसके शोर मचाने और बुलाने पर कुछ पड़ोसी आये। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…
इसे भी पढ़ें :रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…
इसे भी पढ़ें :अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर








