Ramgarh : रामगढ़ में एक युवती ने 35 गहरे कुएं में लगाई छलांग। कूदने वाली युवती का नाम पूजा कुमारी है। वो लपनगा कोलियरी के पंखा घर निवासी विदेशी राय की बेटी है। पूजा की उम्र महज 18 साल है। बताया जा रहा है कि पूजा का अपनी मां से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्सा हो कर उसने इतना बड़ा कदम उठाया। मौके पर पहुंची NDRF की टीम युवती को बाहर निकालने में लगी है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
ये घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनो को जब घटना की खबर हुई तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। रात हो जाने की वजह से लड़की की तलाश नहीं की जा सकी। NDRF की टीम शनिवार को लपनगा कोलियरी पहुंची और लड़की की तलाश में जुट गई है। लड़की जिंदा है या मर चुकी है, फिलहाल इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
इसे भी पढ़ें : गुमला में मिला 1000 किलो जिलेटिन और 35 डेटोनेटर, 4 धराये
इसे भी पढ़ें : टिनप्लेट कर्मचारी के घर चोरी मामले का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार








