Gumla : गुमला पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 1000 किलो जिलेटिन और 35पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया। साथ ही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ आइजी अभियान के नेतृत्व में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा था। गुमला थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई।
छापेमारी के दौरान गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी के पास एक ट्रैक्टर को पकड़ा। तालाशी ली गई तो मिला विस्फोटकों का जखीरा। जिसमें 1000 किला के 360 पीस जिलेटिन और 35 पीस डेटोनेटर शामिल है। पुलिस ने संबंधित कागजात मांगे तो ट्रैक्टर में बैठे लोग कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।
गुमला उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए उग्रवादी कुछ न कुछ करते ही आए है। ऐसे में भारी मात्रा में विस्फोटकों का मिलना पुलिस के लिए एक बड़ी उप्लब्धि है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस कांड की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इसका उद्भेदन कर देगी।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
इसे भी पढ़ें : परिजनों से हुआ विवाद तो शराबी शख्स ने खा लिया कीटनाशक, मौत






