टिनप्लेट कर्मचारी के घर चोरी मामले का हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर में टिनप्लेट कर्मचारी के घर हुए चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ-साथ चोरी किये गए सभी सामानों को बरामद किया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुई। शनिवार को सिटी एसएसपी कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें : ExpressTrain चलते-चलते 2 हिस्सों में टूटी, एक गया आगे, दूसरा…

एसएसपी के मुताबिक, गिरफतार आरोपियों में अमन कुमार उर्फ गौरी और नंद बहादुर उर्फ मुकेश शामिल है। जिनमें आरोपी अमन कुमार उर्फ गौरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 8 मामले दर्ज हैं। वह नवंबर में ही जेल से बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि अमन टिनप्लेट कर्मचारी के घर चोरी करने घुसा था। उसका साथी स्कूटी से घर के बाहर रेकी कर रहा था। चोरी के बाद दोनों अपने घर चले गए। चोरी का सामान अमन से अपने घर में रखा था। इसे बेचने की तैयारी चल रही थी।

क्या है पूरा मामला

30 मार्च की शाम गोलमुरी थाना क्षेत्र के कदानी रोड निवासी अब्दुल शाकिर का परिवार मानगो स्थित अपने रिश्तेदार के घर 1 घंटे के लिए गया था। 7:30 बजे अब्दुल साकिर मानंगी के लिए निकले थे। 8:30 बजे जब वे वापस घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने पीछे का दरवाजा का ताला काट चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

इसे भी पढ़ें : ताइवान में सुरंग में हुआ ट्रेन हादसा, 36 लोगों की गई जान

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे के बाद वहां कई मंदिरों को बनाया गया निशाना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...