बेड़ो : किसी को टपकाने की फिराक में शमशाद अंसारी और मौसमी खान घूम रहे थे। खबरीलाल ने इसकी सूचना बेड़ो डीएसपी रजत माणिक बाखला को दे दी। सूचना मिलते ही एक्टिव मोड में आये डीएसपी ने अपराधियों का लोकेशन ट्रैक कर नरकोपी पुलिस को उन्हें दबोचने का आदेश दिया। नरकोपी पुलिस बोबरो मोड़ पहुंची। शाम के करीब 5 बजे ग्लैमर बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस को देखते ही अपराधी बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पहले से तैयार जवानों ने दोनों को खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो शमशाद अंसारी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और 1 जिंदा गोली मिली। दोनों के पास से पुलिस को 2 मोबाइल, 2 सिम, एक टैब, पावर बैंक और कैश मिले। साथ ही रितेश सिंह के नाम का आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला। शमसाद अंसारी बनटोली पिस्का नगड़ी का रहने वाला है। वहीं मौसमी खान बाजरा चरकी डुमरी थाना नरकोपी में रहता है। पूछताछ में दोनों ने किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। साथ ही कई और जानकारी दी है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : संध्या बींदणी ने भाभो के साथ ‘कच्चा बादाम’ पर किया जमकर डांस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : ‘गल्ले की चाबी दो, नहीं तो यहीं ठोक देंगे’… गोली चलाई और लूट लिये 60 हजार
इसे भी पढ़ें : कार में बैठे लोग चिल्लाते रहे, नगर निगम की क्रेन खींचती रही गाड़ी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : छोटी ‘आलिया भट्ट’ की तारीफ किये बगैर नहीं रह पायेंगे आप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस को देख कर फैंस बोले खतरनाक(Video)
इसे भी पढ़ें : Tejasswi Prakash ने शेयर किया नागिन लुक, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन!
इसे भी पढ़ें : वैष्णो देवी की फोटो वाला ऐसा सिक्का दिला सकता है 10 लाख, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : 21 साल में आपकी बेटी बन जाएगी लखपति!, मिलेंगे 65 लाख, जानें कैसे…










