spot_img
spot_img
spot_img

जंगली हाथियों का तांडव बरकरार, बेमौत मरते लोग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro(Bhavna/Aarti) : जंगली हाथियों का तांडव बरकरार है। गुजरे 24 घंटे के अंदर जंगली हाथियों के पंजे में आकर दो लोगों की जान चली गई। मंगलवार की रात 10 बजे के करीब अपुरगिया देवी अपने घर से बाहर निकली। पास के खेत में दो जंगली हाथी थे। लगभग 73 साल की अपुरगिया देवी को देखते ही दोनों हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला। अपुरगिया की चीख सुनकर आसपास से जुटे गांव के लोगों ने मशाल जलाकर जंगली हाथियों को भगाया। वहीं वन विभाग को खूब  कोसा। खौफजदा लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। उनका गुस्सा उबाल पर है। यह भयानक कांड बोकारो के गोमिया में अंबाटांड़ में हुआ। यह गांव झुमरा पहाड़ की तलहटी से सटा है। वहीं बुधवार की सुबह 6 बजे जंगली हाथियों ने पूर्वी  सिंहभूम के नीमडीह के हुटू गांव में श्याम गोप को मार डाला। लगभग 85-86 साल के श्याम गोप सुबह शौच के लिये घर से बाहर निकले थे। जैसे ही वो झाड़ी से बाहर आये जंगली हाथी ने उन्हें अपने सूंड में लपेट लिया। वहीं कुचल कर मार डाला। घटना की फैली खबर के बाद वन विभाग और नीमडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इन इलाकों में जंगली हाथियों ने बड़े तादाद में फसलों को भी बर्बाद किया है। कुछ गांव वालों का कहना था कि जंगल की हरियाली जैसे-जैसे खत्म हो रही है, खाना की खोज में जंगली हाथी गांव की तरफ रूख कर रहे हैं।

इस वजह से गांववालो का जान-माल खतरे में है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि अगर वन विभाग जंगली हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ नहीं सकता है तो कम से कम उन्हें हाथी के आने की खबर तो दे सकते हैं। आबादी वाले गांव में डुगडुगी बजा ग्रामीणों को अलर्ट तो कर देना चाहिये। ताकि किसी की जान नहीं जाये। वहीं दो रोज पहले पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर एक हाथी मर गया। रांची के तमाड़, कांके, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और कोडरमा सहित कई जिलों में गुजरे एक महीने में जंगली हाथियों के झुंड ने कई एकड़ों में लहलहा रही फसलों को रौंद डाला। वन विभाग मौनी बाबा बना हुआ है। लगता है उन्हें गरीब-गुर्गों की जान-माल की कोई चिंता नहीं।

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें

इसे भी पढ़ें : अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...