Khunti : तोरपा थानेदार सत्यजीत कुमार सहित चार अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने जारी किया गया है। थानेदार सत्यजीत और उनकी टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत तोरपा के रोडो गांव के रहने वाले मो. सिद्दकी ने बीते 28 नवंबर को दर्ज कराई है। दिए आवेदन में मो. सिद्दकी ने बताया कि गुजरे 27 नवंबर की रात थानेदार अपने सहयोगियों के साथ उसके घर में घुस गये। उस वक्त रात के साढ़े 12 बज रहे थे। वे बिना वारंट के घर में घुसे थे। वे मो. सिद्दकी के बड़े भाई कल्लू उर्फ इजहार अहमद को पकड़ने आये थे।
इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस को देखते ही सीने में दर्द उठा, चल बसा एक बुजुर्ग…
इल्जाम है कि कल्लू को पकड़ने के लिए घर के दरवाजे को साबल, छेनी और पत्थर से मारकर तोड़ दिया गया। घर के अंदर घुस कर महिलाओं के साथ गाली-गलौज की गई। पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। सिद्दकी के पिता को रात में दिखाई नहीं देता है। धक्का-मुक्की में पिता जमीन पर गिर गये और उनकी जान चली गई। मो सिद्दकी ने इल्जाम लगाया है कि पिता की मौत के बाद थानेदार सत्यजीत कुमार, एसआई वी वजीत ठाकुर, प्रीतम राज और महथी बोयपाई बोलते हुए भागने लगे कि बुड्ढा मर गया। मो. सिद्दकी ने आवेदन में बताया है कि इन पदाधिकारियों के कारण उसके घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सिद्दकी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
मामले को खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने काफी गंभीरता से लिया है। डीएसपी मुख्यालय जयदीप लकड़ा और सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, काजल यादव बनीं अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें
इसे भी पढ़ें : मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो






