spot_img

जिस लड़की की 8 की उम्र में शादी की उड़ी अफवाह, वह निकली 18+ की, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NALANDA : बिहार के नवादा जिले में एक लड़की की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शोर मच गया कि लड़की नाबालिग है। उसकी उम्र आठ वर्ष है। शादी 28 वर्ष के लड़के से करा दी गई है। नवादा जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को लड़की के गांव भेजा। वहां जाकर अधिकारियों को पता चला कि जिस लड़की की शादी की चर्चा है, वह बालिग है। उसकी उम्र 18 साल से अधिक है।

इसे भी पढ़ें :इंजन और चेचिस बदल बेच देता था बाइक, SSP को सूचना मिलते ही 5 धराये, 12 बाइक भी जब्‍त

जमुई में अपनी नानी के घर रहती है लड़की

जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर गांव में उस लड़की का घर बताया गया था। वहां पहुंचे अधिकारियों को गांव वालों ने कहा कि वह लड़की जमुई में अपनी नानी के घर रहती है। वह बालिग है और उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है। उसकी शादी को एक माह से ज्यादा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस लड़की की शादी हुई, उससे भी छोटी एक बहन है, जो 15 वर्ष की है और उससे छोटे भाई की उम्र 12 साल है। लड़की के पिता पवन सिंह सूरत में काम करते हैं और उनकी उम्र 45 से अधिक है।

इसे भी पढ़ें :प्रेम विवाह करने वाली महिला को दूसरे पर आया दिल, पति ने प्रेमी संग कराई शादी, बोला अब करूंगा…

जांच करने आए अधिकारी बोले- घर में ताला बंद

जांच करने पहुंचे पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश कुमार शाहा ने कहा कि ग्रामीण के अनुसार बच्ची की शादी लगभग 1 माह पूर्व लखीसराय में हुई थी। लड़की का नानी घर जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में है। मंजौर में लड़की का अपना घर है। लेकिन यहां कोई नहीं रहता है। घर पर ताला लगा है। गांव के लोगों ने बताया है कि काफी दिनों से ताला बंद है।

इसे भी पढ़ें :5 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गए

सोशल मीडिया पर वायरल उम्र गलत

नवादा DM यशपाल मीणा ने कहा कि मामले की जांच कराई गई है। अब यह पूरा मामला जमुई जिला प्रशासन के पास है। वही पता लगाएंगे कि सच्चाई क्या है। प्रथम दृष्टि में गांव के लोगों ने यह साबित किया है कि लड़की की उम्र, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वह बिल्कुल ही गलत है।

इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

spot_img

Related articles:

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के...

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...