रांची : बाइक चोर गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 5 चारों को दबोचा साथ ही इनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक भी जब्त की है। इसके साथ ही चोरी की बाइक के कुछ पार्ट्स भी जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : तेरी हर जरूरत पूरा करूंगा… बोल खींच लिया दुपट्टा
राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में ये चोर आतंक मचाये थे। लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। ये बाइक चोरी कर उसका इंजन और चेचिस बदलकर बेच देते थे। इसी बीच रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के जाड़ी गांव का अबु तालिम चोरी की बाइक अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। ग्रामीण एसपी ने खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने अबु तालिम को छापेमारी कर घर से दबोच लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। उसने अपना अपराध कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक जब्त की। उसने चोरी में शामिल 4 अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापा मारकर सभी को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 6 और बाइक जब्त की। गिरफ्तार अपराधियों में अबू तालिब अंसारी उर्फ छोटे, तौहिद अंसारी उर्फ कुड्डू, अमीन अंसारी, एजाज अंसारी उर्फ छोटका और नौशाद अंसारी शामिल है।
इसे भी पढ़ें : 20 लोग हैं तो इस नंबर कर करें कॉल, मुहल्ले में पहुंचेगा टीका वाहन, सेवा शुरू












