spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाजार में जल्‍द आएगी नई Tata Blackbird, देगी Creta और brezza जैसी गाड़ियों को टक्कर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : टाटा मोटर्स की एक मिडसाइज SUV मार्केट में जल्‍द आने वाली है। इसे Blackbird कोडनेम दिया गया है। नई ब्लैकबर्ड की जगह टाटा लाइन-अप में हैरियर (Harrier) से नीचे होगी, वहीं टाटा नैक्सॉन (Nexon) इसके नीचे की जगह घेरेगी। ये कार मिडसाइड SUV होने के नाते इस सेगमेंट में तगड़ी टक्कर देने वाली है, क्योंकि लुक्स के मामले में कंपनी इसे दमदार अंदाज में पेश करने वाली है। ह्यून्दे क्रेटा को टक्कर देने वाली टाटा की आगामी ब्लैकबर्ड कूपे स्टाइल पर बनाई जा रही है और इसके साथ दमदार इंजन दिया जाएगा। कंपनी इस SUV के साथ 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देने वाली है जो इसे काफी ताकतवर बनाएगा।  अभी इस SUV की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

पूरी तरह काला इंटीरियर और एक्सटीरियर मिलेगा

ताजा लॉन्च की बात करें तो TATA Safari कंपनी के कार लाइन-अप का सबसे ताजा मॉडल बनने वाली है जिसे डार्क एडिशन दिया जाएगा। बाकी सभी डार्क एडिशन की तर्ज पर टाटा सफारी को भी इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। SUV को पूरी तरह काला इंटीरियर और एक्सटीरियर मिलेगा। SUV के 18-इंच अलॉय व्हील्स भी ब्लैक पेंट वाले होंगे। टाटा मोटर्स (TATA Motors) की ये प्रीमियम SUV होगी जो ना सिर्फ दिखने में धाकड़ है, बल्कि बेहतरीन फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इंटीरियर की बात करें तो ऑल-ब्लैक थीम के अंतर्गत इस तीन रो SUV के एक्सजैड और एक्सजैड प्लस वेरिएंट्स को संभावित रूप से डार्क एडिशन मिलेगा। इसके साथ खूब सारे फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, 7.0-इंच पार्ट डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, पैनरमिक और लैदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :Long Trip, इन्हें ना भूले… देखें…

इसे भी पढ़ें :दूल्हा करता रह गया इंतजार, मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार…

इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे

इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल

इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…

इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...