KohramLive : NewYear2023 : रंग बिरंगी रोशनी से नहाती सड़के, थिड़कती अदाएं। मन में सुरूर और डीजे की तेज म्यूजिक पर डोलते, झूमते, मचलते मन। हो गई है पूरी तैयारी… होटलों में बुकिंग हो चुकी है। सेलिब्रिटी मदहोश करने के लिए भी हैं पूरे तैयार। मुर्गा खस्सी का भी हो गया है पूरा जुगाड़। देशी होगा या कड़कनाथ, ये भी हो चुका है तय। कुछ लोग तो वैसे निकले जो 15 दिन से खस्सी को खिला रहे कटहल पत्ता… ताकि तुरंत सीझ जाए। चखना का क्या कहना। अलग-अलग टोली में बन चुकी है पिकनिक टीम। खुसुर-फुसुर हो रही है। अबकी बार वह कहां जा रही है। आइटम वेज रहेगा या नॉनवेज। रात में ही तैयार हो गई है सारी लिस्ट। गैस चुल्हा साथ ले जाना है या जंगल में ही लकड़ी चुन पका लेंगे बिरियानी। चुपके और सस्ते में भी बोतल का जुगाड़ शुरू है। मन बहका रे बहका आधी रात को।
नया साल (NewYear2023) का नया मौसम और नयी रंगीनी से साल का पहला दिन शुरू करने वालों के जिगर फड़क रहे हैं। जुगाड़ में कोई कमी न रह जाय, उसके इंतजामात में जैसे पूरी कायनात लगी है। सज गये हैं सभी रमणिक स्थल। उन्हें तो बस इंतजार है पिकनिक के मतवालों का, जो आएंगे तो मचाएंगे धमाल। बदल जाएगा मौसम का मिजाज। कहीं-कहीं हवा के झोंके में ठंड भी सतायेगी। कानून के पहरेदार भी पूरे अलर्ट मूड में हैं। जगमग जगमग नयना चमके नया सवेरा आया। आईये आपको ले चलते हैं ऐसे ही कुछ पिकनिक स्पॉट पर, जो हमेशा से लोगों के लिए पसंदीदा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : बिहार शराब कांड : मास्टरमाइंड गिरफ्तार… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल
इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant :”झपकी लगने से नहीं, गड्ढे बचाने में हुये पंत जख्मी”












