spot_img
spot_img
spot_img

पावर ग्रिड में डकैती का राज खुला… कैसे जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के पिठौरिया इलाके में पावर ग्रिड में हुई सनसनीखेज डकैती का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने इस वारदात में शामिल सात संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार रंजीत मोदी, शशि सिंह, जिदु कुमार सिंह, मोहम्मद अरमान, शुभम कुमार, रिंकू अंसारी एवं शाहिद अंसारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 100 किलो तांबे का तार, 7 मोबाइल फोन, 2 ऑटो वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 12,600 रुपये नकद एवं कॉपर काटने के औजार बरामद किये हैं। गौरतलब है कि बीते 23 मार्च की देर रात पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोल्हया कनाद स्थित 132/33 ग्रिड सब-स्टेशन, कांके में डकैती हुई थी। 12–15 अपराधियों ने धावा बोलकर सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद स्टोर रूम और कंट्रोल रूम से कीमती सामान लूट लिया गया। लूटे गये सामानों में लगभग 4 लाख रुपये मूल्य का कॉपर वाइंडिंग तार, 2 NVR सिस्टम, 6 अर्थ स्विच ब्लेड, कंट्रोल रूम से टॉर्च एवं कर्मचारियों से 13,300 रुपये नकद शामिल थे। इस मामले में सहायक परिचालक विजय कुमार के आवेदन पर पिठौरिया थाना में केस दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये रांची पुलिस कप्तान राकेश रंंजन ने SIT बनाई। गठित SIT का नेतृत्व सीनियर DSP अमर कुमार पाण्डेय ने किया। जांच में पता चला कि लूटे गये कॉपर तार को रंजीत मोदी और अन्य कबाड़ी दुकानों को बेच दिया गया था। इसके बाद मिले पैसों का आपस में बंटवारा किया गया। गिरफ्तार जिदु कुमार सिंह और शाहिद अंसारी का पुराना रिकॉर्ड भी बहुत बढ़िया नहीं है।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...