spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे के ”का*तिल बाराती,” माथा ठनक गया पुलिस का, देखें….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उस रात शादी की धूम थी, हर कोई रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती आंगन में एक झलक दूल्हे को देखने को बेताब था। अचानक शोर मचा, दूल्हा गायब है। चारों तरफ दूल्हे की खोज शुरू हुई। एक-एक कर कई गाड़ियां दूल्हे को खोजने निकल गया। कुछ पता नहीं चला, उसका मोबाइल भी बंद था। अचानक पिता ने घर लौटे दूल्हा बने बेटा से पूछा, कहां चले गये थे, बेटे ने जो कुछ बताया, उसे सुन पिता के मुख से हौले से सिर्फ इतना निकला, पहले शादी कर ले, बाद में देखा जायेगा कि निक्की यादव की डेड बॉडी का क्या करना है। इसके बाद साहिल ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस को शुरू से ही अचानक गायब हो गये दूल्हे के लूर-लक्षण पर शक था, तब पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं था। पुलिस ने एक-एक कर पहले साक्ष्य और सबूत जुटाये। सबूत हाथ लगते ही दिल्ली के चर्चित निक्की यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया। साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Nikki Yadav Murder Case

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने मीडिया को बताया कि शुरू में साहिल, निक्की हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल रहने की बात से इंकार करता रहा। किन्तु CDR और CCTV फुटेज खंगालने के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड में साहिल के पिता वीरेंद्र गहलोत और कुछ और लोगों के भी शामिल रहने की बातें सामने आई। साहिल पूछताछ में टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर में शादी का जश्न चल रहा था। देर रात करीब 1 बजे वह अपने चचेरे भाई की गाड़ी लेकर वहां से निकल गया। वहां से वह सीधे निक्की के घर पहुंचा। उसका घर दिल्ली के उत्तमनगर में है। सुबह तक निक्की के घर में ही रहा। इसके बाद दोनों कार से निकल गये। वहां से दोनों पहले निजामुद्दीन पहुंचे। यहां से आनंद विहार, कश्मीरी गेट होते हुये निगम बोध घाट पहुंच गये। यहां साहिल ने कार के अंदर ही निक्की की हत्या कर दी।

Nikki Yadav murder case

निक्की की हत्या करने के बाद साहिल ने आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को फोन किया। तब चारों एक ही कार में थे। उसने अपना महापाप सबको बताया। वहीं चारों को मित्राऊ गांव में एक ढाबे पर बुलाया। चारों वहां पहुंच गये। निक्की के डेड बॉडी को ढाबे के फ्रिज में रखने के दौरान चारों बाहर पहरा देते रहे। वहीं साहिल लाश को ठिकाने लगाने में लगा रहा। इसके बाद पांचों घर पहुंचे। साहिल ने अपने पिता को बताया कि उसने निक्की का काम तमाम कर दिया। बाप ने साहिल से कहा कि पहले वह शादी कर ले, बाद में देखा जायेगा कि निक्की के डेड बॉडी का क्या करना है। इसके बाद साहिल ने 9 फरवरी को दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पुलिस ने साहिल के बाप वीरेंद्र गहलोत और उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आशीष चचेरा और नवीन मौसेरा भाई है। अमर और लोकेश दोस्त है। इन पांचों को पुलिस ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। ये सभी खूनी दूल्हे के कातिल बाराती है।

निक्की का फाइल फोटो

इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : बढ़ सकती है ठंड! कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना

इसे भी पढ़ें : Weather Update : फरवरी का तापमान देख चिंता में मौसम विभाग, मार्च में क्या होगा?

इसे भी पढ़ें : MBBS के इन स्टूडेंट्स का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...