Ranchi : झारखंड में बर्फीली हवा का रुख बदल गया है। उत्तर और उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवा की जगह अब उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी है। इसी बदलाव की वजह से प्रदेश में तापमान थोड़ा चढ़ा है और ठंड से राहत महसूस की जा रही है। मौसम केंद्र रांची का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 2–3 डिग्री बढ़ेगा, लेकिन 2 दिसंबर से हवा फिर पलटेगी और पारा एक बार फिर नीचे आने लगेगा। 29 नवंबर की सुबह तक सबसे ठंडा गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.2°C दर्ज किया गया। खूंटी और लोहरदगा में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं दूसरी ओर पाकुड़ (15.7°C), देवघर (15.1°C) और गोड्डा (15.0°C) जैसे जिलों में रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं। रांची समेत इन शहरों में पारा रहा इतना…
रांची: 11.8°C
जमशेदपुर: 12.6°C
बोकारो थर्मल: 12.1°C
धनबाद: 16°C
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा और धुंध, फिर दिन में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। यह सिलसिला 3 दिसंबर तक चलेगा। 4 दिसंबर से मौसम फिर करवट लेगा, सुबह धुंध तो रहेगी, लेकिन बादल हटेंगे और आसमान साफ रहेगा।
इसे भी पढ़े : हेमंत सरकार का एक साल, क्या बोल गये प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : पत्तों की तलाश में गई जिंदगियां अचानक राख हुईं…
इसे भी पढ़े : 8792 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन…






