भागलपुर : जमीन विवाद में हुई गोलीबारी। एक डीलर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह वारदात हुई भागलपुर के नवगछिया इस्माइलपुर में। बदमाशों ने डीलर को तीन गोलियां मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मायागंज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद का मामला है। हालांकि अबतक किसी ने एफआईआर नहीं की है।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे
इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल



