Palamu : बाइक से घर लौट रहे जावेद खान को घात लगाये अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गोली जावेद के बांह से होते हुये पेट में लगी। कांड को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। आनन-फानन में जावेद को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात को पलामू के मनातू थाना क्षेत्र पहाड़ी के पास अंजाम दिया गया। जावेद बांसी खुर्द का रहनेवाला है। खबर पाकर मनातू पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बीते कल रात 10 बजे के करीब जावेद बाइक से अपने भाई के घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन उसका भाई तौहीद खान बाहर निकला। जल्दबाजी में उसे अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई थी।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :होल्डिंग और ट्रेड लाइसेंस जांचने निकले अधिकारी, फिर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो










