RANCHI: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुर्बान नगर में शनिवार को एक नाबालिग ने इरफान नाम के युवक का चाकू मारकर मर्डर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : बच्चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…
अपनी रक्षा के लिए की हत्या
अरोपी ने पुलिस को बताया है कि कुर्बान नगर में रहने वाले इरफान ने कुछ दिन पहले उसे जान मारने की धमकी दी थी। उसे डर था कि इरफान उसकी हत्या कर देगा। इससे पहले ही आरोपी ने शनिवार को इरफान के पेट में चाकू मार दिया।
इसे भी पढ़ें : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
नशा करता था मृतक
हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक नशा करता था और उसे शक था कि नाबालिग आरोपी उसके घर में जाकर सब कुछ बता देता था, इसलिए उसने उसे डराया था। बदले में इसने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : डायरेक्टर आदित्य की हुई यामी गौतम









