बच्‍चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhawna Thakur) : झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर को बेअसर करने और पॉजिटिव बच्‍चों को बचाने की मुकम्‍मल इंतजाम की जा रही है। फिलहाल 50 वेंटिलेटर बेड बनकर तैयार है। शहर, गांव, कस्‍बा, टोला, मोहल्ला तक लोगों को जगाने की पहल भी शुरू हो गई है। कोरोना से फाइट करने का सबसे बड़ा हथियार वैक्‍सीन को माना गया है। गांव-गांव तक हर किसी के बाहों में वैक्‍सीन लगे, इसे जरूरी बताते हुए कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। वहीं खौफनाक और डरावना बनकर सामने आये ब्‍लैक फंगस से जुड़ी गलतफहमी को दूर करने के मकसद से एक हेल्‍पलाइन सेवा शुरू की गई। ब्‍लैक फंगस में कालाजार की दवा दी जा रही है।

अभी दवा की कमी है, इस कारण सेंट्रल गवनर्मेंट से मांगी गई है मदद। वीमेंस डॉक्‍टर विंग आईएमए झारखंड की चेयरमैन और पूरे कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ भारती कश्‍यप की देखरेख में कोरोना की तीसरी लहर को बेअसर करने और बच्‍चों की सुरक्षा पर फोकस किया गया है। कोरोना को लेकर हुए कुछ गलतफहमी को दूर करने के लिहाज से करीब 2 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य जनों को जोड़ा गया है। कार्यक्रम में इस बात का खुलासा किया गया कि पूरी दुनिया, खासकर भारत ने कोरोना की लहर की चुनौती को कबूल कर एक सुनियोजित तरकीब के जरिये इस खतरनाक वायरस पर लगाम लगाने की कोशिश में जुटी है। अब झारखंड में पॉजिटिव घटकर 7 हजार रह गए हैं। 27 हजार ऑक्‍सीजन सपोर्टेड बेड तैयार कर लिए गये। नतीजा… हालत पहले से बेहतर।

इस अभियान में राज्‍य के सभी सिविल सर्जन, सभी धर्म के धर्मगुरु, खासकर आदिवासी समाज के धर्मगुरु और पाहन समाज को जोड़ा गया है। चार चरणों में चले इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि झारखंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता थे। वहीं विशिष्‍ट अतिथि की हैशियत से झारखंड के  हेल्थ सेक्रेटरी अरूण कुमार सिंह, आईएमए के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ जेए जयालाल एवं राष्‍ट्रीय सचिव डॉ जयेश लेले मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में जो बातें उभरकर सामने आई उसके अनुसार अगर आपके बच्‍चे में यह लुर लक्षण दिखने लगे तो बिना देर किए उन्‍हें हॉस्पिटल ले जाएं। जैसे बच्‍चा हर समय सोना चाहता हो, छाती में दर्द या भारी-भारी बताता हो। उसके दिमागी हालत में बदलाव होने लगे, त्‍वचा का रंग नीला या पीला पड़ने लगे या फिर पेट में दर्द बताए। सुनिये क्‍या बोल गए अमेरिका के मशहूर डॉक्‍टर रवि कश्‍यप…

इसे भी पढ़ें : 2 IAS अधिकारियों का तबादला, मनोज कुमार बने कारा महानिरीक्षक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...