spot_img

झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मध्यप्रदेश और राजस्थान में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। वहीं एक तरफ पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर अगले कई दिनों तक झारखंड में देखा जायेगा। IMD के मौसम केंद्र रांची ने वेदर कंडीशन को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, उसमें मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि आगामी 26 अप्रैल तक झारखंड में वर्षा के साथ वज्रपात होता रहेगा।  इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में होगी वर्षा

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन-वज्रपात केसाथ तेज सतही हवा (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने क संभावना है। वहीं, 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और कोडरमा जिले में, दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में और इनसे सटे मध्य भागों में यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवा चल सकती है।

कहां-कितनी वर्षा हुई

रांची में 14 मिलीमीटर, नामकुम में 13.9 मिलीमीटर, जगन्नाथपुर में 13 मिलीमीटर, मंझारी में 8.8 मिलीमीटर, हाटगम्हरिया में 8.6 मिलीमीटर, चाईबासा में 6.3 मिलीमीटर, तांतनगरमें 6.2 मिलीमीटर, मझगांव में 5.6 मिलीमीटर, बानो में 5 मिलीमीटर, पालकोट में 4.6 मिलीमीटर, कुरडेग में 3.8 मिलीमीटर, चास में 3.2 मिलीमीटर, दियाकेल में 3 मिलीमीटर, चंदनकियारी में 3 मिलीमीटर, पुटकी में 3 मिलीमीटर, डुमरी में 2.5 मिलीमीटर, मांडर में 2.4 मिलीमीटर, गोविंदपुर में 2.4 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 1.6 मिलीमीटर, दारीसाई में 1.4 मिलीमीटर, मैथन में 1 मिलीमीटर, गुमला के बिशुनपुर में 1 मिलीमीटर, चंद्रपुरा में 1 मिलीमीटर, बोकारो में 1 मिलीमीटर और चक्रधरपुर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इसे भी पढ़ें : अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :चार दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों में IMD की चेतावनी

इसे भी पढ़ें :फिलहाल बने रहेंगे बादल, गरज–चमक के साथ यहां बारिश

इसे भी पढ़ें :रांची में बारिश शुरू, इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : इन जिलों में बारिश-तेज हवा, बिजली की चेतावनी

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 5 दिनों तक बूंदाबांदी, रांची में इस दिन बारिश!

इसे भी पढ़ें :रांची में मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटों के लिए यहां येलो अलर्ट जारी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...