spot_img

Ranchi की मेयर ने लिया राजधानी के छठ घाटों का जायजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची :  महापर्व छठ को लेकर Ranchi की मेयर आशा लकड़ा ने राजधानी के तालाबों और छठ घाटों का जायजा लिया। उनके साथ डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त सहित नगर निगम की टीम भी थी। इस दौरान कई छठ घाटों और तालाबों का निरीक्षण किया।

Ranchi के हेहल-मधुकम तालाब को लेकर निर्देश

निरीक्षण की शुरुआत हेहल तालाब से की गई। मेयर को वहां तालाब तो साफ-सुथरा लगा, लेकिन तालाब जाने वाली सड़क पर काफी गंदगी दिखी और उस पर गड्ढे भी थे। मेयर ने अधिकारियों को सड़क दुरुस्त करने और साफ करने का निर्देश दिया।

इसके बाद निगम की टीम मधुकम तालाब पहुंची। यहां भी पूरी सफाई दिखी। मधुकम के बाद टीम कांके डैम पहुंची। यहां घाट पर सफाई थी, लेकिन पानी गंदा था। मेयर ने कहा कि सीढ़ियों पर ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाय।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

सरकार ने अभी गाइडलाइन नहीं जारी की है

Ranchi के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि छठ को लेकर अभी सरकार ने कोई गाइड लाइन नहीं जारी की है। लेकिन निगम अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है ताकि अंतिम समय मे अनुमति मिलने पर कोई दिक्कत न हो।

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि केवल छठ ही नही निगम ने शहर के तालाबों को पूरे साल साफ सुथरा बनाये रखने की लिए अलग से टीम बनाई है। इसका काम केवल तालाबों की देखरेख करना है। कांके डैम के बाद बड़ा तालाब भी टीम गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...

रात के अंधेरे में ज्वेलरी शॉप पर चोरों का धावा, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Ranchi : रांची के BIT मोड़ स्थित कौसल्या कॉम्प्लेक्स...

योगमय होगा झारखंड: सभी स्कूलों में होगा सामूहिक योग…

Ranchi : इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड...