Ranchi : राजधानी रांची में इप्सोवा (IPSOWA) के 25वें स्थापना दिवस पर इस बार का दीवाली मेला खास अंदाज़ में मनाया जा रहा है। आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय मेले में संस्कृति, समाज और विज्ञान का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। CM हेमंत सोरेन और MLA कल्पना सोरेन ने इसका उद्घाटन किया। मेले की शुरुआत सुबह 11:30 बजे आकाशदीप, कोशिश और क्षितिज स्कूल के स्पेशल बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता और रोटरी मैजिक शो से हुई। सिक्किम और राजस्थान के लोक कलाकारों की विशेष प्रस्तुति देखने को मिली। वहीं संगीत प्रतियोगिता में म्यूजिक स्कूल के बच्चों ने अपनी परफ़ोर्मेंस दी। शाम ढलते हुये मनोरंजन और बढ़ता गया। रॉक बैंड प्रतियोगिता, युवाओं के लिए खास आकर्षण केंद्र बना। लाइव पॉटरी मेकिंग, सोहराय पेंटिंग, पोर्ट्रेट मेकिंग, पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल्स पर हथियार, लैंड माइन वाहन और गोला-बारूद का प्रदर्शन, एयरो मॉडलिंग और आर्चरी ज़ोन, बच्चों के लिए विशेष अनुभव का केंद्र बना। इस आयोजन में JIASOWA, IMA, IFS के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त IPSOWA सदस्य भी शामिल हुये। इप्सोवा दीवाली मेला इस बार परंपरा, आधुनिकता और रचनात्मकता का शानदार उत्सव बनकर सामने आ रहा है।
इसे भी पढ़े:कब है दीपावली? 20 या 21… एक क्लिक में जानें सभी जरूरी डेट…
इसे भी पढ़े:बिहार में भाजपा के सहयोगी दल ने दिखाये बगावती तेवर, उतार दिये उम्मीदवार
इसे भी पढ़े:राजधानी रांची में गाड़ी चलाने वाले सावधान! जानें क्यों…












