Bihar : बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल अब और गरमाने लगा है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिये 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 14 नवंबर को नतीजे घोषित किये जायेंगे। इस बीच NDA गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बाद सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बगावती रुख अपनाते हुये 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पहले NDA से 4–5 सीटों की मांग की थी। लेकिन सीट बंटवारे की घोषणा में उनकी पार्टी को कोई जगह न मिलने के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया। अब सुभासपा ने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
घोषित उम्मीदवारों में
- ओबरा सीट से — उदय नारायण राजभर (प्रदेश अध्यक्ष)
- गोह सीट से — गुड्डू राजवंशी
- नवीनगर सीट से — धर्मेंद्र रजवार
- पूर्णिया सीट से — मीना देवी राजवंशी
- गोपालगंज सीट से — अनूप कुमार सिंह
NDA में सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:
- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी): 101 सीटें
- जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू): 101 सीटें
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 29 सीटें
- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर): 6 सीटें
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 6 सीटें










