spot_img

आशिक के प्‍यार में कातिल बनी शहजादी, पति को दी खौफनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khagaria: प्रेमी के साथ जीने-मरने का वादा कर चुकी शहजादी कातिल बन गई। उसने आशिक के साथ मिलकर बेरहमी से पति की हत्‍या कर दी। घटना के बाद आशिक फरार हो गया, वहीं शहजादी घर में ही छुप गई। सुबह जगे घर के लोग जब कमरे में गये तो बेटे की लाश देखकर उनके होश उड़ गये। प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या किये जाने की फैली खबर के बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोग काफी गुस्‍से में थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी पत्‍नी को अरेस्‍ट कर लिया। शव को कब्‍जे में लेकर पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला बिहार के खगड़‍िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के चोढ़ली गांव के वार्ड नंबर-8 से सामने आया है।

मृतक की पहचान 22 साल के मो. अमरूल के रूप में हुई है। अमरूल की शादी 6 महीने पहले ही मड़ैया गांव के शहजादी खातून से हुई थी। अमरूल की मां ने बताया कि शादी के बाद शहजादी मायके चली गई। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। घरवालों के दबाव में एक सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी। उसका गांव के ही मोहम्मद अल्तमश के साथ लफड़ा था। वह मोबाइल पर उससे रोज घंटों बातें करती थी। अमरूल को सबकुछ पता चल गया था। वह अवैध संबंधों का विरोध करने लगा। वहीं प्‍यार में रोड़ा बने पति को रास्‍ते से हटाने की फिराक में जुटी शहजादी को सोमवार की रात मौका मिल गया। शहजादी और अमरूल एक कमरे में सो रहे थे। पति को गहरी नींद में सोता देख शहजादी ने आशिक अल्‍तमश को बुला लिया। पहले दोनों ने मिलकर सो रहे अमरूल के प्राइवेट पार्ट को कूचा, फिर जान निकलने तक उसका गला दबाये रखा। मरने के बाद अल्‍तमश मौके से भाग गया, वहीं शहजादी घर में ही छिप गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : छत पर सो रही बच्‍ची का गांव के ही लड़कों ने क्‍या किया हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...