Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी में पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंची पुलिस ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के घर में बुलडोजर चला दिया। सुबह करीब 8 बजे पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घर को ध्वस्त कर दिया गया। पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का इल्जाम है कि प्रशासन ने यह सबकुछ NTPC Limited की चट्टी बरियातू कोल परियोजना के अधिकारियों के इशारे पर पुलिस ने यह काम किया, वहीं इससे संबंधित मामले कोर्ट में लंबित हैं। अंबा प्रसाद का कहना है कि वे इंसाफ की चाह में कोर्ट जायेगी। पुलिस को भी कोर्ट में जवाब देना होगा। पूर्व मंत्री का घर टूटते देख गांव के लोग हैरान हो गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई इतनी अचानक शुरू हुई कि घरवालों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। सामान इधर-उधर बिखर गया, लोग समझ ही नहीं पाये कि आखिर हो क्या रहा है। देखते ही देखते JCB मशीनों ने दीवारों को गिराना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में पूरा घर मलबे में बदल गया। घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मौके पर पहुंचीं। उन्होंने JCB को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। इसी दौरान घर में मौजूद पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद तीन JCB मशीनों की मदद से पूरा मकान ध्वस्त कर दिया गया। अंबा प्रसाद का कहना था कि मौके पर 2 हजार से ज्यादा पुलिस मौजूद थी। उनका इल्जाम है कि यह कार्रवाई जल्दबाजी में और बिना पूरी कानूनी प्रक्रिया के की गई। जब यह कार्रवाई हुई, उस वक्त योगेंद्र साहू दिल्ली में थे। लोगों का कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बुलडोजर चलाया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद केरेडारी इलाके में माहौल काफी गरम है। गांव की चौपालों से लेकर बाजार तक हर जगह इसी घटना की चर्चा हो रही है।
पूर्व मंत्री के घर पर चला बुलडोजर, मचा तहलका…#Hazaribagh #jharkhand #ambaprasad #yogendrasav pic.twitter.com/lzOrBfsIhU
— KohramLive (@KohramLive) March 19, 2026
इसे भी पढ़ें : इस रोज मॉडल स्कूल एंट्रेंस एग्जाम, कल जारी होंगे एडमिट कार्ड






