spot_img
spot_img
spot_img

बच्‍ची के शरीर पर मकान मालकिन ने चाकू से दिए कई जख्‍म

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग रोड से क्रूरता और बर्बरता का दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी की एक महिला अपने पड़ोस की 7 साल की बच्ची को पढ़ाने के बहाने शहर लेकर आई थी। बच्ची के गरीब मां-बाप ने महिला पर विश्वास कर उसे भेज दिया। महिला बच्ची को शिक्षा देने के बदले उससे घर के सभी काम करवाने लगी। गलतियां होने पर उसके साथ कठोर बर्ताव करने लगी। यहां तक कि चाकू से उसके पैर को काटकर ज़ख्म देती थी। गर्म करछी से उसके हाथ पर दाग देती थी।

इस प्रकार थाने तक पहुंचा मामला

इस बर्बरता की जानकारी तब मिली, जब बच्ची हिम्मत जुटाकर घर से भाग निकली। वार्ड पार्षद संतोष महाराज को पंखा टोली मोहल्ले में रोती बिलखती मिली। उन्होंने बच्ची का हाल देखा तो तरस आ गई। उन्होंने उससे पूरी बात पूछी। बच्ची ने जो बताया वह सुनकर वे दंग रह गए। बच्ची की मां को बुलाया गया। उनको पूरी बात बताई। फिर मामला थाने तक पहुंचा।

अपने घर से फरार हो गई है महिला

बच्ची को महिला तीन महीने से अधिक समय से प्रताड़ित कर रही थी। मासूम ने बताया कि महिला का पति बैंक में करता है। वह भी कुछ नहीं बोलता था। घटना को लेकर मोहल्ले में आक्रोश है। कई महिलाएं आरोपित महिला के घर पहुंच गईं। मामला बढ़ता देख आरोपित महिला फरार हो गई।थानेदार सत्‍येंद्र सिन्हा ने बताया कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस जब उस महिला के घर पर गई तो वह फरार मिली। अपने स्तर से कार्रवाई की जा रही है।

Read More : गुरु जी ने ये क्‍या किया, मच गया बवाल…

Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्‍हन, देखें फिर क्या हुआ…

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...