- वैलेंटाइन वीक : छठा दिन
- खुले दिल से आलिंगन करने पर आनंद ही नहीं मिलता, सेहत को भी मिलती है हार्दिक बुलंदी
कोहराम लाइव डेस्क : हर साल की भांति इस साल भी वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से जोर-शोर से मनाया जा रहा है। आज यानी 12 अप्रैल को छठा दिन है। यह हग डे के नाम से प्रचलित है यानी आलिंगन दिवस। लोग खासकर युवा वैलेंटाइन वीक के हर दिन को विशेष अंदाज में इसकी खासियत और खूबियों को ध्यान में रखकर मनाते हैं। रिश्तों की मधुरता को नये-नये आयाम देने के साथ आलिंगन दिवस की खुशियों का इजहार खुले दिल से गले लगाकर किया जाता है। वास्तव में ‘आ गले लग जा’ की भावना की सुमधुरता में ही निहित है हग डे की खुशी। खुले दिल से आलिंगन करने अपर आनंद ही नहीं मिलता, बल्कि सेहत को भी मिलती है हार्दिक बुलंदी।
हग डे की भावना शब्दों से परे
हम अपने जीवन में अपने पार्टनर और नजदीकी रिश्तेदारों के लिए विभिन्न अवसरों पर विभिन्न प्रकार से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। जीवन में कभी-कभार ऐसे भी पल आते हैं, जब हम अपनी भावनाएं शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं, तो हमारी आंगिक चेष्टाएं काम करती हैं। सभी जानते हैं कि नृत्य कला की अभिव्यक्ति में विषय और भावना की स्पष्टता अंगों की गति से व्यक्त कर दी जाती है। ठीक इसी प्रकार हग डे पर शब्दों की जगह खुशी का इजहार गले लगाकर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : रह-रह कर Bike बंद होने लगे, तो जानें क्या हैं खामियां
सेहत भी बल्ले-बल्ले
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के शोध से यह पता चलता है कि गले लगाने के समय शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे दिल अधिक स्वस्थ रहता है। यह हमारी सेहत की बल्ले-बल्ले रहने की निशानी है, क्योंकि दिल चंग तो सारा सिस्टम दुरुस्त। हग करने से ब्लड प्रेशर भी सामान्य बने रहता है। एक अध्ययन बताता है कि जो लोग अक्सर अपने पार्टनर को हग करते हैं, उनका रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
इसे भी पढ़ें : Delete होने के बाद भी पढ़ सकते हैं वाट्सएप पर भेजे गए Message, जानें कैसे












