कोहराम लाइव डेस्क : वाट्सएप सोशल मीडिया का एक पॉपुलर मंच है, जिस पर लोग आपस में मेसेज शेयर करते रहते हैं। इसके माध्यम से आसानी से संवाद हो पाता है। कभी-कभी ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है कि किसी यूजर ने आपके वाट्सएप पर कोई मेसेज भेजा और तुरंत उसे डिलीट भी कर दिया। मेसेज क्यों डिलीट किया गया, इसे तो भेजने वाला यूजर ही जानता है, पर डिलीट मैसेज को आप पढ़ सकते हैं कि उसमें क्या था। इसके बाद सोचा जा सकता है कि आखिर इसे डिलीट क्यों किया गया। पोस्ट गलती से हो जाता है, तब भी यूजर डिलीट कर देता है। बेशक प्राइवेसी पॉलिसी के कारण वाट्सएप को अनेक यूजर्स ने छोड़कर दूसरे ऑप्शन को अपना लिया है, फिर भी इसकी पॉपुलरिटी से इनकार नहीं किया जा सकता। तो चलिए, आज जानते है कि वाट्सएप के डिलीट मेसेज को जानने की तकनीक क्या है।
Read More :हाई कोर्ट ने रिम्स से पूछा– निजी अस्पताल में क्यों होती है पैथोलॉजिकल जांच
डाउनलोड करना होगा WhatsRemoved+
वाट्सएप से डिलीट मेसेज को जानने और पढ़ने के लिए सबसे पहले गूगल के प्ले स्टोर से आपको WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करना होगा। ध्यान रखें यह सुविधा केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। थर्ड पार्टी एप के माध्यम से ही डिलीट मेसेज को आप पढ़ पाने में सक्षम हो सकते हैं।
Read More :चाईबासा में बीच सड़क पर IED विस्फोट, दहला इलाका, दहशत में लोग
परमिशन के बाद करना होगा सेलेक्ट
WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करने के बाद इसकी सेटिंग को कंप्लीट करें और आगे का परमिशन दें। फिर एप में जाएं। अब उस एप को सेलेक्ट करें, जिसके नोटिफिकेशन को आप सेव करना चाहते हैं। फिर नेक्स्ट के ऑप्शन पर टैप करें।
Read More :शोमैन राज कपूर के इस पोते पर ईडी ने कसा शिकंजा
करना होगा 10 रुपये का भुगतान
पहले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई स्क्रीन पर YES पर टैप करें। सेव फाइल के लिए फिर परमिशन दें। अब आप इस एप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके इस्तेमाल से डिलीट मैसेज इस दूसरे एप पर दिखने लगेंगे। अब यदि आप WhatsRemoved+ एप को हटाना चाहते हैं, तो आपको 10 रुपये का भुगतान करना होगा।












