spot_img

जनादेश का असर राज्यसभा चुनाव में भी दिखेगाः नायक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुये दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदें “मुंगेरी लाल के हसीन सपने” साबित होंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के बीच बनी सहमति तथा इंडिया गठबंधन की मजबूती ने भाजपा की तमाम राजनीतिक गणनाओं पर विराम लगा दिया है। विजय शंकर नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व, विशेषकर पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का गंभीर और विवेकपूर्ण आकलन करते हुये गठबंधन धर्म को प्राथमिकता दी है। उनके मुताबिक यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक परिपक्वता और साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे यह संदेश गया है कि इंडिया गठबंधन अपने सहयोगी दलों के साथ मजबूती से खड़ा है।

उम्मीदवार उतारना क्या दर्शाता है

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि राज्यसभा चुनाव में पर्याप्त संख्या बल और स्पष्ट बहुमत नहीं होने के बावजूद उम्मीदवार उतारना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राजनीतिक जोड़-तोड़ और संभावित हॉर्स ट्रेडिंग के रास्ते तलाशना था। हालांकि, इंडिया गठबंधन की एकजुटता और आपसी विश्वास ने ऐसे सभी प्रयासों को विफल कर दिया। विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में जिस भरोसे के साथ इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया था, वही जनादेश राज्यसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की हार लगभग तय है और इंडिया गठबंधन के दोनों अधिकृत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने विश्वास जतायाकि  इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और परिणाम उसके पक्ष में आयेंगे।

इसे भी पढ़ें : राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, बेटे तेज प्रताप ने सुरक्षा हटाने को लेकर ये बोल गये…

इसे भी पढ़ें : होमगार्ड जवान के लूटेरों का सबसे बड़ा गवाह बना CCTV फुटेज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टी20 टीम को मिला नया कप्तान, सूर्यवंशी की एंट्री से मचा उत्साह…

इसे भी पढ़ें : तपती धरती को मिलने वाली है राहत, इस रोज से प्री-मानसून बारिश

इसे भी पढ़ें : राबड़ी के घर अब ये नये पहरेदार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

Latehar : कभी गांव के बच्चों को पढ़ाने वाले...

कुसई चौक में रातभर सजती थी किस्मत की महफिल, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा के कुसई चौक...