Bihar : आरा से बनारस के बीच रोज सफर करने वाले हजारों यात्रियों की दिनचर्या का यह हिस्सा मेमू ट्रेन अब करीब 100 दिनों तक नजर नहीं आयेगा। रेलवे ने इस महत्वपूर्ण रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 63229 आरा-बनारस मेमू और गाड़ी संख्या 63230 बनारस-आरा मेमू निर्धारित अवधि तक संचालित नहीं होंगी।
रोजी-रोटी और पढ़ाई से जुड़ी है यह ट्रेन
आरा-बनारस मेमू ट्रेन हर दिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा कर्मचारी, छोटे व्यवसायी और आम यात्री सफर करते हैं। कम किराया और सुविधाजनक समय के कारण यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद मानी जाती रही है। ऐसे में ट्रेन के लंबे समय तक बंद रहने की खबर ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मेमू ट्रेन के बंद होने के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेनों या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। लेकिन समस्या यह है कि इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में पहले से ही भारी भीड़ रहती है। ऐसे में सीट मिलना आसान नहीं होगा। दूसरी ओर बस या अन्य साधनों से सफर करने पर यात्रियों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। छात्रों और रोजाना नौकरी के लिये आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होने की आशंका है।
इसलिये रेलवे ने लिया यह फैसला
रेलवे के अनुसार, डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) रेल मंडल में विकास और तकनीकी कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन्हीं कार्यों को पूरा करने के लिये इस ट्रेन का परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यह कदम जरूरी है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन संचालन की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिये यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) ऐप और रेलवे हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही वैकल्पिक ट्रेनों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें
इसे भी पढ़ें : कुसई चौक में रातभर सजती थी किस्मत की महफिल, पुलिस ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल…
इसे भी पढ़ें : जनादेश का असर राज्यसभा चुनाव में भी दिखेगाः नायक…
इसे भी पढ़ें : राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, बेटे तेज प्रताप सुरक्षा हटाने को लेकर ये बोल गये…









