spot_img

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, बेटे तेज प्रताप सुरक्षा हटाने को लेकर ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मां राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंच गये। घर के भीतर कुछ देर तक मां से मुलाकात हुई और बाहर निकलते ही मीडिया के कैमरे उनकी ओर घूम गये। तेज प्रताप ने बताया कि उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अस्वस्थ हैं और वह उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। हालांकि, राबड़ी देवी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

मां की चिंता के बीच सुरक्षा विवाद ने पकड़ा तूल

राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने एक और बड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लालू परिवार द्वारा सरकारी सुरक्षा लौटाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। तेज प्रताप ने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से कोई सुरक्षा वापस नहीं की है। उनके अनुसार सुरक्षा कर्मी खुद दबाव में थे और लगातार यह कह रहे थे कि उनका कमांड हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने किसी भी सुरक्षा गार्ड को हटाने का कोई निर्देश नहीं दिया है। तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान बिहार में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सबसे पहले महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिये।

राजद का दावा, परिवार ने लौटा दी सुरक्षा

इधर, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सुबह मीडिया से बातचीत में अलग तस्वीर पेश की। उन्होंने दावा किया कि लालू परिवार ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। राजद का इल्जाम है कि बिहार सरकार लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं का अपमान कर रही है। इसी नाराजगी के चलते परिवार ने सरकारी सुरक्षा नहीं रखने का फैसला किया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अब लालू परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खुद संभालेंगे। सुरक्षा विवाद और राबड़ी देवी की तबीयत को लेकर खबर फैलते ही राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं की आवाजाही बढ़ गई। कई समर्थक और नेता भी हालचाल जानने पहुंचने लगे।

दो दिन पहले बदली गई थी सुरक्षा व्यवस्था

दरअसल, दो दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया था। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाकर बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। वहीं तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी समाप्त कर दी गई। अब उनकी सुरक्षा में केवल एक बॉडीगार्ड तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल…

इसे भी पढ़ें : जनादेश का असर राज्यसभा चुनाव में भी दिखेगाः नायक…

इसे भी पढ़ें : होमगार्ड जवान के लूटेरों का सबसे बड़ा गवाह बना CCTV फुटेज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : टी20 टीम को मिला नया कप्तान, सूर्यवंशी की एंट्री से मचा उत्साह…

इसे भी पढ़ें : तपती धरती को मिलने वाली है राहत, इस रोज से प्री-मानसून बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

Latehar : कभी गांव के बच्चों को पढ़ाने वाले...

कुसई चौक में रातभर सजती थी किस्मत की महफिल, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा के कुसई चौक...