Patna : राजधानी पटना में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी। कभी सुरक्षा कर्मियों से घिरे रहने वाले राबड़ी देवी आवास के बाहर अब नये पहरेदार तैनात है। सैकड़ों RJD कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर पहरा देते नजर आ रहे हैं। राबड़ी आवास के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सरकार सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है, तो पार्टी कार्यकर्ता खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी निभायेंगे।
सुरक्षा कटौती से बढ़ा विवाद
हाल ही में बिहार सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था। इस फैसले से नाराज राबड़ी देवी ने कथित तौर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया। इसके बाद आवास के बाहर सुरक्षा का जिम्मा पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभाल लिया। विवाद की दूसरी वजह वह नोटिस है, जिसमें राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए कहा गया है। सरकार ने उनके लिए नया आवास आवंटित किया है, लेकिन RJD का कहना है कि राबड़ी देवी फिलहाल वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
लालू सिंगापुर में, तेजस्वी दिल्ली में
इस पूरे विवाद के बीच RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में इलाज करा रहे हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। ऐसे में 10 सर्कुलर रोड आवास में फिलहाल राबड़ी देवी अकेली मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें : JMM ने राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : गदगद हुये वैभव सूर्यवंशी, मिल गई टीम इंडिया में जगह…
इसे भी पढ़ें : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत, बोले- “यह मेरा दूसरा घर है”
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नये T20 बॉस…
इसे भी पढ़ें : भारत के इन इलाकों में अचानक भूकंप के तेज झटकों से दहशत…









