spot_img

होमगार्ड जवान के लूटेरों का सबसे बड़ा गवाह बना CCTV फुटेज… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास एक गृहरक्षक से चाकू के दम पर स्कूटी ली गई थी, वहीं, गृहरक्षक को घायल कर उन्हें सड़क किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गये। रांची पुलिस ने टेक्निकल सेल, CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के सहारे इस सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा कर लिया। यह वारदात बीते 25 मई को देर रात ढाई बजे के करीब हुई थी। वह सादे कपड़ों में थे और उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी। पंचवटी चौक के पास दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर चाकू से हमला किया और स्कूटी छीन ली। वारदात के बाद अपराधी उन्हें काली मंदिर के सामने सड़क पर छोड़कर फरार हो गये थे। इस संबंध में चुटिया थाने में केस दर्ज किया गया था। पकड़े गये बदमाशों के नाम सुखदेव गंझू एवं अभिषेक मुंडा बताये गये। सुखदेव और अभिषेख रांची के सोनाहूत थाना क्षेत्र के चौकाहातू गांव के रहनेवाले हैं।

स्कूटी का बदल दिया था हुलिया

मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची के सिटी DSP के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के विभिन्न CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी जांच की और गुप्त सूचनाओं को जोड़ते हुये दो संदिग्धों तक पहुंच गई। पूछताछ में दोनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस को लूटी गई स्कूटी और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिये। पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने लूटी गई स्कूटी का हुलिया पूरा बदल दिया था। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। इस कांड का खुलासा करने में चुटिया के महिला थानेदार पूनम कुजूर एवं SI भवेश कुमार, निरंजन कुमार महतो की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : टी20 टीम को मिला नया कप्तान, सूर्यवंशी की एंट्री से मचा उत्साह…

इसे भी पढ़ें : तपती धरती को मिलने वाली है राहत, इस रोज से प्री-मानसून बारिश

इसे भी पढ़ें : राबड़ी के घर अब ये नये पहरेदार… देखें

इसे भी पढ़ें : JMM ने राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : गदगद हुये वैभव सूर्यवंशी, मिल गई टीम इंडिया में जगह…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अखबार में खाना परोसने पर रोक, FSSAI ने किया अलर्ट…

Kohramlive : शाम ढलते ही बाजार की रौनक बढ़ती...

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज ने छोड़ी पार्टी…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आये बैद्यनाथ राम का सफर… जानें

Latehar : कभी गांव के बच्चों को पढ़ाने वाले...

कुसई चौक में रातभर सजती थी किस्मत की महफिल, पुलिस ने क्या किया… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा के कुसई चौक...