Ranchi : कई दिनों से तपती धूप और उमस से बेहाल झारखंड के लोगों के लिए आसमान अब राहत की कहानी लिखने की तैयारी में है। केरल पहुंच चुका दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसकी दस्तक अब झारखंड के दरवाजे तक सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो 6 जून से ही राज्य के मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। कहीं बादल गरजेंगे, कहीं आसमान बिजली की चमक से जगमगायेगा और कहीं तेज हवायें लोगों को गर्मी से राहत देंगी। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
7 से 9 जून के लिए अलर्ट
7 जून को झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। 8 जून को उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादलों की मेहरबानी होने के आसार हैं। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 9 जून को फिर से बादल अपना रंग दिखा सकते हैं। कई इलाकों में वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून से झारखंड में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
सबसे ज्यादा बारिश यहां
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पाकुड़ में 80 मिमी रिकॉर्ड की गई, जहां बादलों ने जमकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
इसे भी पढ़ें : राबड़ी के घर अब ये नये पहरेदार… देखें
इसे भी पढ़ें : JMM ने राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : गदगद हुये वैभव सूर्यवंशी, मिल गई टीम इंडिया में जगह…
इसे भी पढ़ें : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का रांची में भव्य स्वागत, बोले- “यह मेरा दूसरा घर है”
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नये T20 बॉस…









