Ranchi : राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली एक बड़ी वारदात हुई है। लूटमार के इरादे से घर में घुसे बदमाशों को ज्यादा रुपये नहीं मिले तो पहले पति-पत्नी को खूब डराया-धमकाया। जिसके बाद दंपती ने अपराधियों को फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये भी दिये, लेकिन अपराधी इतने से संतुष्ट नहीं हुये और बदमाशों ने पति-पत्नी का अगवा कर लिया। दोनों को पास के जंगल में ले गये। जहां दोनों को पेड़ से बांध दिया गया। पति की आंखों पर पट्टी बांध दी गई और फिर हैवानों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हैवान वहां से भाग निकले। बीते 23 अप्रैल की रात हुई इस संगीन वारदात की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई। रांची के रूरल SP सुमित अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस को लूट और दुष्कर्म की इस वारदात के बारे में पुलिस को 26 अप्रैल बताया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनहगार राजेश उरांव और राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया, वहीं, तीसरे नाबालिग संदेही गुनहगार को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला स्कूलों का टाइम टेबल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार में खूब गरजे PM, आतंकी ह’मले पर दिया सख्त संदेश… देखें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम भयावह अ’टैक का मास्टरमाइंड है यह जालिम, जानें सब कुछ…
इसे भी पढ़ें : बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान, भारत के पांच बड़े फैसले… जानें
इसे भी पढ़ें :आतंकियों के बारे में बताने वालों को 20 लाख का इनाम…
इसे भी पढ़ें :घर में सो रही आर्मी जवान की पत्नी को मा’री गो’ली, फिर…
इसे भी पढ़ें :कश्मीर टूरिज्म को झटका, 90% बुकिंग कैंसिल









