Kohramlive : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर ने गांव वालों से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। उनके खातों से इतनी बड़ी रकम निकाल ली। पता चलने पर ग्रामीण हैरान रह गए और इसकी शिकायत तत्काल पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव वालों के बीच रहकर 15 साल से कर रहा था डॉक्टरी
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के भैसामुड़ा गांव में रहते हुए 15 साल से झोलाछाप डॉक्टरी कर रहे व्यक्ति ने 30-40 ग्रामीणों को उनके खाते में बैंक से अनुदान में रकम दिलाने की बात कहकर उनसे दस्तावेज हासिल कर लिए। फिर बैंक से उनके नाम से कुल 25 लाख रुपये लोन निकालकर भाग गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी नहीं थी।
वसूली वाले घर पहुंचे तो हुआ खुलासा
जब लोन की वसूली के लिए बैंक कर्मी ग्रामीणों के घर पहुंचने लगे, तब ठगी का पता चला। बिना लोन लिए ब्याज व रकम चुकाने में असमर्थ ग्रामीण परेशान होकर उरगा थाना पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत है कि उरगा पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, ठगी करने वाला झोलाछाप डॉक्टर महेश धीवर है। वह मूलत: जांजगीर-चांपा के अफरीद गांव का रहने वाला है। वह करीब 15 साल से भैंसामुड़ा में रहकर आसपास गांव के लोगों का इलाज करता था। उरगा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Jasprit Bumrah होंगे परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के ब्रांड एम्बेसडर
इसे भी पढ़ें :खूंटी में ट्रिपल मर्डर, ग्राम प्रधान तक को नहीं बख्शा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :#JusticeForAnkita : न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं








