Chatra(Sunil Sahu) : चतरा(Chatra) के बहुचर्चित विकास हत्याकांड को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश बरकरार है। इंसाफ की राह देखता एक परिवार और दूसरी तरफ बेखौफ खुलेआम घूमते आरोपी, यही तस्वीर लोगों के गुस्से को और भड़का रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका दर्द कम नहीं होगा। घर में चूल्हा जलता है, लेकिन किसी का मन खाने को नहीं करता, हर चेहरे पर बस इंतजार और आंसू हैं। वहीं, घटना से आहत करिश्मा ने भी खाना छोड़ दिया है। उसका यह मौन विरोध अब इलाके में एक प्रतीक बनता जा रहा है, एक बेटी का दर्द, जो न्याय की मांग में अडिग है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी दबाव बनाया जाता है, तब थोड़ी बहुत हलचल दिखती है। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया, जिससे लोगों में निराशा गहराती जा रही है। पीड़ित परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। यहां याद दिला दें कि नौजवान विकास को पहले फोन पर धमकी पर धमकी मिलती रही, वहीं, उसका भाई अपनी फरियाद लेकर थाने तक गया, पर इल्जाम है कि पुलिस उसे यह कहकर थाने से लौटा दिया कि ऐसी धमकी से कुछ नहीं होता।
Chatra का बहुचर्चित विकास हत्याकांड
इसके बाद विकास की Chatra कोर्ट से लौटते वक्त दिन-दहाड़े बीच रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। विकास का कसूर केवल इतना था कि उसने करिश्मा से बेइंतिहा प्यार किया और घरवालों की मर्जी के बिना हरिद्वार में जाकर करिश्मा से शादी कर ली। वहां से लौटने पर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं महिला सुधार गृह में रह रही करिश्मा और विकास के घरवालों का इल्जाम है कि उसकी हत्या करवाने में करिश्मा के माता-पिता, मामा और अन्य नाते-रिश्तेदारों का हाथ है।
इसे भी पढ़ें : Asha Bhosle : सुरों की मलिका हुई खामोश, 92 साल की उम्र में निधन
इसे भी पढ़ें : Bokaro SP का एक्शन, एक साथ 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड












