spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Asha Bhosle : सुरों की मलिका हुई खामोश, 92 साल की उम्र में निधन

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारतीय संगीत जगत से एक युग का अंत हो गया। अपनी आवाज से सात दशकों तक दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले(Asha Bhosle) ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और रविवार को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा।

Asha Bhosle के निधन से पूरे देश में शोक 

निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। आशा भोसले सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं। उन्होंने अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और हर शैली—गजल, भजन, पॉप या फिल्मी गीत—में अपनी अलग पहचान बनाई।

‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’ और ‘दिल चीज क्या है’ जैसे अनगिनत गीत उनकी अमर पहचान बन गये।ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ उनकी जुगलबंदी ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत यादगार गीत दिए। उन्हें दादासाहेब फाल्के सम्मान, पद्म विभूषण, राष्ट्रीय पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। क्या बोले उनके बेटे आनंद भोसले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Chauparan : चौपारण में दिखा अपनापन और आशीर्वाद का खूबसूरत संगम…

इसे भी पढ़ें : Asha Bhosle : बड़ी खबरः सुरों की मलिका ICU में, आया कार्डियक अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें :

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: