Bokaro : बोकारो(Bokaro) के चर्चित पुष्पा महतो अपहरण और हत्या कांड में पुलिस की लापरवाही और संदिग्ध भूमिका उजागर होते ही SP हरविंदर सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन समेत पूरे थाना के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामला 24 जुलाई 2025 का है, जब युवती के लापता होने की शिकायत के बावजूद 10 दिन तक FIR दर्ज नहीं हुई। पहली SIT जांच में सुस्ती और गड़बड़ी के आरोप लगे, जिसके बाद दूसरी SIT गठित की गई।
Bokaro में दूसरी SIT ने एक दिन में किया कांड का खुलासा
सिटी DSP आलोक रंजन की टीम ने सिर्फ एक दिन में केस सुलझाते हुये आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध में शादी के दबाव से परेशान होकर दिनेश ने पुष्पा की हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि आरोपी को बचाने के लिए पैसे के लेनदेन और थाने में उसके साथ पार्टी करने तक के आरोप लगे हैं। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद यह बड़ा एक्शन सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : Asha Bhosle : बड़ी खबरः सुरों की मलिका ICU में, आया कार्डियक अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : Chauparan : दान पेटी उठा ले गये चोर, CCTV में कैद हुई करतूत…








