Ranchi (Md. RAHI) : एक दिन पहले घर से निकले सूरज महली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सिर में मारी गई। अनुसंधान से खुलासा हुआ है कि जमीन कारोबारी सूरज महली को रातू के दलादली में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर मारा गया। वहीं सूरज की स्कूटी नगड़ी के मेराल में मिली। सूरज की डेड बॉडी इटकी के लद्दा नदी में मिली। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि सूरज की हत्या में उसके कुछ करीबियों का ही हाथ है। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची में हुई। सूरज महली की लाश मिलने के बाद से तीन थानों की पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। कुछ ग्रामीणों का इल्जाम था कि राजधानी के ग्रामीण इलाकों में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है।
मारे गये सूरज महली के चाचा सोहराई महली और बड़े भाई सनी महली ने बताया कि एक दिन पहले यानी बीते कल सूरज दिन के 4 बजे अपने घर से अकेले स्कूटी से निकला था। इसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद था। घर के लोगों ने सोचा कि किसी दोस्त के घर रूक गया होगा। उसका घर नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा गांव में है। इस बीच घरवाले को पता चला कि सूरज की स्कूटी नगड़ी के ही मेराल गांव में लावारिस हालत में पड़ी है। उसमें खून के धब्बो के निशान भी लगे हैं। वहीं यह भी शोर मचा कि रातू थाना क्षेत्र के दलादली में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर किसी का मर्डर हुआ है। वहां दारू-बीयर की बोतल, एक मफलर और एक जूता मिला है। खून के धब्बे भी मिले हैं। दो पिस्टल मिलने तक की बातें उड़ी। जूता और मफलर की पहचान कर ली गई। यह सूरज के थे। इसके कुछ ही देर बाद इटकी के लद्दा नदी में एक युवक की लाश मिलने की खबर उड़ी। यह लाश जवान लड़के सूरज महली की थी। अनुसंधान में जुटी तीन थानों की पुलिस को हत्यारों के बारे में कुछ क्लू मिले हैं। मिले क्लू के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें :पलक झपकते ही चालक,Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये
इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :कातिलाना हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर : गर्वनर रमेश बैस








