इस बार झारखंड स्थापना दिवस को नये मायने देने जा रही सरकार… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के दिल में एक नई लहर उठी है, मानवता की, संवेदना की, जीवन बचाने की। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर झारखंड सरकार इस बार जश्न को एक नये मायने देने जा रही है। 12 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर अभियान चलेगा। जहां हर बूंद में झलकेगा “सेवा का जज्बा और राज्य का गौरव।” स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव नेहा अरोड़ा ने बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संवेदनशील संकल्प है, ताकि किसी मरीज की जिंदगी केवल इसलिये न थमे कि उसके लिये रक्त उपलब्ध नहीं था।” उन्होंने बताया कि इस महाअभियान में ब्लड बैंक, सिविल सर्जन, सिविल सोसाइटी, वालंटियर्स और DPRO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुये कहा, “रक्तदान सिर्फ दान नहीं, एक जीवन को लौटाने का अवसर है। लोगों में फैली भ्रांतियों को तोड़ें, प्रचार-प्रसार से उन्हें जागरूक करें। चैंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब जैसी संस्थाओं को जोड़ें और इस अभियान को जनआंदोलन बनायें।”

उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि ब्लड डोनेशन कैम्प का कैलेंडर तैयार करें, उपायुक्त, सांसद, विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पुलिस कप्तान सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें, मीडिया को अभियान से जोड़ें और सही-सटीक जानकारी जनता तक पहुंचायें। विशेष सचिव ने कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हमें इसे निरंतरता देनी है। हर जिले में रक्त का पर्याप्त भंडार हो, ताकि किसी भी जरूरतमंद की धड़कन कभी न रुके। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी सिविल सर्जन, DPRO, ब्लड बैंक प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुये। यह संदेश भी देगा कि
झारखंड की असली ताकत उसके लोग हैं, जो हर जरूरतमंद के लिये खून की तरह दौड़ते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...