Bihar : चुनावी सरगर्मी के बीच गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे जान-सुन सबकी आंखें फटी रह गई। प्लेटफॉर्म पर खड़ी वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच के पास जब GRP और RPF की संयुक्त टीम ने नियमित जांच शुरू की, तो एक युवक की बेचैनी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टीम ने जैसे ही युवक के बैग की तलाशी ली, नोटों के बंडलों की परतें खुलती चली गईं। गिनती पूरी हुई तो आंकड़ा थम कर रुका, पूरे एक करोड़ रुपये।पकड़े गये युवक ने अपना नाम मुकुंद माधव बताया। वह पटना से सटे मोकामा का रहनेवाला है। उसने कहा कि वह किसी परिचित के कहने पर यह नकदी लेकर यात्रा कर रहा था। लेकिन जब अधिकारियों ने पूछा कि “पैसे कहां से आये और किसे देने जा रहे हो?”, तो वो चुप्पी साधे रहा। रेलवे क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि चेकिंग के दौरान बरामद नकदी का कोई ठोस स्रोत नहीं बताया जा सका। रकम को सीज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, GRP और आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह पैसा किसके लिये और कहां से आया। शुरूआती जांच में शक है कि यह हवाला नेटवर्क से जुड़ा हुआ चुनावी धन हो सकता है, जो बिहार चुनाव में खपाने के लिये भेजा जा रहा था।
वैशाली एक्सप्रेस में मिला 1 करोड़ कैश, किसके पास से… जानें
Date:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...
नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...
JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….
Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...
रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें
Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...
राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...





