शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे को हुआ कोरोना, फिर 9 दिन बाद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क:  शादी-विवाह का सीजन चल रहा है और कोरोना की दूसरी लहर से हर तरफ कोहराम मचा हुआ है । लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना के कारण हो रही मौत की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में उसकी मौत का मामला सामने आया है।

घटना राजस्थान के जालोर की है जहां एक नई नवेली दुल्हन दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही विधवा हो गई।  कोरोना के चलते शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालात बिगड़े तो जालोर अस्पताल से सिरोही और फिर पालनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया. सब कुछ मात्र 9 दिनों में हो गया। नौवें दिन तो शाम होते-होते एक नौजवान कोरोना की जंग हार गया।

जानकारी के मुताबिक, जालोर के रायपुरिया निवासी ईश्वर सिंह देवड़ा की बेटी कृष्णा कंवर का विवाह 30 अप्रैल 2021 को जालोर के ही बैरठ निवासी शैतान सिंह के साथ हुआ था।  कोरोना काल में लापरवाही दूल्हे को ही भारी पड़ गई।  कोरोना काल में मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइड लाइन का पालन नहीं करने का खामियाजा जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा।

शैतान सिंह 30 अप्रैल को अपनी ही शादी के नेकचार निभा रहा था. कोरोना के चलते इस दौरान उसकी हालत खराब होती चली गई और अगले ही दिन 1 मई को उसे बारात विदा होने के बाद घर पहुंचते ही गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई।  तबीयत खराब होने पर दूल्हे शैतान सिंह को अस्पताल ले जाना पड़ा। शुगर लेवल 600 के करीब पहुंच गया. समय गुजरता गया और शैतान सिंह की तबीयत भी बिगड़ती चली गई।

बताया जा रहा है कि जालोर में सुधार नहीं होने पर उसे सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे पालनपुर ले जाया गया, लेकिन इस सब के बावजूद 9 मई को  शैतान सिंह की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें :पूर्व सांसद पप्‍पू यादव गिरफ्तार, जानिये क्‍या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :बक्सर में गंगा घाट पर लाशों का अंबार,अधिकारी बोले- कहीं से बह कर आई है लाशें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...