पटना : पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का आरोप लगाया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पटना कोतवाली DSP समेत पांच थानों के थाना प्रभारी उनके मंदिरी आवास पर पहुंचे। लेकिन पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और गांधी मैदान थाना लेकर गई। बीते दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था।
Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट करके कहा, ‘कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!’
Read More : पत्नी के साथ छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, खोया आपा और कर दिया ये…
पप्पू यादव पर अमनौर के अंचलाधिकारी ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में काफिले के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
Read More : पूर्व DGP टीपी सिन्हा और पूर्व IG हरे कृष्ण मिश्रा का निधन, दी गई श्रद्धांजलि






