spot_img

घर से खींचकर ले गया था लड़की, मिली उम्रकैद की सजा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : अपहरण, गैंगरेप और फिर हत्‍या कर देने के आठ गुनहगारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। वहीं सभी मुजरिमों को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्‍त 2 साल की भुगतनी होगी। यह सजा पलामू के सत्र न्यायाधीश (प्रथम) संतोष कुमार की अदालत द्वारा सुनाई गई। इस संबंध में बंजारी गांव में रहनेवाली एक महिला ने पलामू के पाटन थाना में 26 मार्च 2016 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में इल्‍जाम लगाया गया था कि उक्‍त मुजरिमों ने 24 मार्च 2016 को होली के दिन घर के अंदर से एक लड़की का अगवा कर लिया। लड़की को जबरन बाइक से ले जाया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। सबूत मिटाने के इरादे से पीड़‍िता की हत्‍या कर दी गई। करीब 4 दिन बाद पी‍ड़‍िता की लाश एक नदी किनारे बालू के अंदर से मिली। अनुसंधान में खुलासा हुआ कि पीड़‍िता की गला घोंटकर हत्‍या की गई थी। उसकी लाश को बालू के अंदर दफन कर दिया गया था। लाव‍ारिश जानवरों ने लाश को बाहर खींच लाया। पीड़‍िता की पहचान होने के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई। करीब 6 साल तक चले केस के बाद गुरुवार को इस कांड में शामिल मुजरिमों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सजा पाने वालों में इकबाल अंसारी, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, रामजीत मेहता, पारस यादव, ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश कुमार पाल और सुरेंद्र यादव शामिल है।

इसे भी पढ़ें : देखते रह गये दूल्हे राजा, वरमाला छीन दुल्हन के साथ…

इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : “पुष्‍पा” भा गया खूंटी के तस्‍करों को, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...