KohramLive : स्टेज सजा था। दूल्हा और दुल्हन आमने-सामने थे। दोनों के हाथों में वरमाला थी। मेहमानों को इंतजार था जयमाला का। सभी टकटकी लगाये दूल्हा-दुल्हन को देख रहे थे। अचानक एक शख्स स्टेज पर तेजी से चढ़ गया। आव देखा न ताव, दूल्हे राजा के हाथों से छीन लिया वरमाला और डाल दिया दुल्हन के गले में। वह इतने पर भी नहीं रुका। दुल्हन की मांग में सिंदूर भी भर दी। दूल्हे राजा देखते रह गये और उनकी होने वाली बीवी की मांग किसी और ने सजा दी। यह शख्स कोई और नहीं, दुल्हन का कथित प्रेमी था। यह वाकया पटना के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना इलाके के एरई गांव का है।
अचानक हुई इस घटना से लोग अचंभित हो गये। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें। मौके पर ही बारातियों ने कथित प्रेमी को जमकर कूट दिया। दुल्हन ने प्रेमी को बचाने की कोशिश भी की, पर नाकाम रही। कुटाई के बाद उस शख्स को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घटना के बाद बारात वापस लौट गई। बारात नवादा के जवाहर नगर से आई थी।
दूसरे दिन तक लड़की पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने पर प्रेमी को थाने से छोड़ दिया गया। वहीं लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें : “पुष्पा” भा गया खूंटी के तस्करों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : 21 मई से महंगे हो जायेंगे होम-ऑटो सहित अन्य लोन, जानिये RBI ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : 36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन… देखें
इसे भी पढ़ें : दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी, हालत देख कांप गई रूह








