spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti (Gaurav Kashyap) : रांची, खूंटी और चाईबासा में आतंक की गाथा लिखने वाला खूंखार उग्रवादी लाका पाहन उर्फ विकाश को पुलिस ने मार गिराया। खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पास एक जंगल में पुलिस के साथ हुये मुठभेड़ में वह मारा गया। एनकाउंटर में मारे गये लाका पाहन उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के रिजनल कमेटी का सचिव था। जिदन गुड़‍िया के मारे जाने के बाद उसे यह ओहदा सौंपी गई थी। पहले वह सबजोनल कमांडर था। संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप का वह बेहद करीबा माना जाता था। मुठभेड़ में लाका पाहन के ढेर हो जाने के बाद संगठन को तगड़ा झटका लगा है।

हत्‍या, बलात्‍कार और पुलिस पर हमला करने में माहिर लाका पाहन के नाम पुलिस फाइल में करीब 61 मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2008 में संगठन में शामिल हुआ था। इससे पहले लाका पाहन 9 जून 2012 को खूंटी में पकड़ा गया था। करीब 8 साल तक जेल में रहा। 22 जनवरी 2020 को वह जेल से बाहर आया। बाहर आते ही उसने खुराफाती शुरू कर दी। बात-बात पर किसी की हत्‍या और मजबूर, लाचार-बेवस किसी भी लड़की की आबरू लूट लेना उसकी फितरत बन गई थी। खूंटी में वह आतंक बन गया था। उसका नाम सुन लोग कांप उठते थे। मोस्‍ट वांटेड लाका पाहन पुलिस की रडार पर था। 5 लाख के इनामी लाका पाहन के इनाम की राशि बढ़ाने के लिए प्रपोजल सरकार के पास भेजा गया था।

खूंटी पुलिस कप्‍तान अमन कुमार को गुप्‍त सूचना म‍िली थी कि मुरहू के कोटा गांव में मंगलवार को मंडा पूजा का आयोजन किया गया था। मेला में रात को लाका पाहन अपने कुछ साथियों के साथ छऊ नाच देखने पहुंचा था। इस सूचना को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया। आगे की कार्रवाई के लिए मुरहू के थानेदार विक्रांत कुमार, सब इंस्‍पेक्‍टर बलराम कुमार सिंह, संदीप कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, और सैट के जवानों को लगाया। वहीं, एएसपी रमेश कुमार और एसडीपीओ अम‍ित कुमार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। वहीं पल-पल की जानकारी आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर और रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अनिश गुप्‍ता को दी जा रही थी। पुलिस द्वारा बिछाये गये जाल में लाका पाहन का दस्‍ता फंस गया। बुधवार को तड़के हुई मुठभेड़ में लाका पाहन मारा गया। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक पिस्‍टल, 6 जिंदा गोली, 13 खोखा, 3 मोबाइल फोन, 11 कीपैड मोबाइल, 66 सिमकार्ड, काला रंग का एक पर्स और एक बैग बरामद की है। पीएलएफआई संगठन का चंदा रसीद भी म‍िला है। सुनें क्‍या बोले खूंटी के एसपी अमन कुमार

इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वरमाला से पहले स्टेज पर दनादना गिरी दो लाश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें

इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें

इसे भी पढ़ें :

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...